Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra News : Amitabh Bachchan perform in Jhulelal Mela 2023 in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Amitabh Bachchan perform in Jhulelal Mela 2023 in Agra #agra

142

आगरालीक्स ….आगरा में झूलेलाल मेला में पहुंचे डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन,

आगरा के कोठी मीना बाजार में आज जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति द्वारा दो दिवसीय झूलेलाल मेले का शुभारम्भ कुछ ऐसे ही अनूठे अंदाज में हुआ। जिसमें बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
प्रवेश द्वारा पर ही विराजमान वरुणावतार भगवान झूलेलाल को नमन करते हुए श्रद्धालुओं ने मेले में प्रवेश किया। आगे थी जूट, बोरी और पत्थरों से तैयार की गई माता वैष्णों देवी की ईको फ्रैंडली गुफा। जहां शीश नवाकर श्रद्धालु बाहर निकले तो आकर्षक झांकी के रूप में माता के भक्त भैरोंनाथ के दर्शन मिले। कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान रुद्र के अलौकिक दर्शन के बाद सजा था वरुणावतार भगवान झूलेलाल जी का भवन। जहां स्वामी लीलाशाह के साथ सिंधी समाज के दर्जनों संतों की झांकी हर श्रद्धालु को लुभा रही थी। देव लोक के साथ गोवर्धन पर्वत की झांकी की श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ परिक्रमा भी लगाई। मेले में बच्चों ने झूलों का भी खूब आनन्द उठाया।

भगवान झूलेलाल के जयकारों संग हुआ मेले का शुभारम्भ
आगरा। कोठी मीना बाजार मैदान में जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय झूलेलाल मेला का हुआ शुभारम्भ सोमनाथ धाम के योगी रुद्धनाथ जी, रंगूराम धाम के संत गुरमुखदास उदासीन ने भगवान झूलेलाल का पूजन व आरती कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल, मंत्री सुपुत्र अलौकिक उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवी श्री जीवतराम करीरा, शोभाराम पुरुसवानी, मेला व्यवस्था प्रमुख हेमन्त भोजवानी, संयोजक महेश मंघरानी, गिरधारीलाल भगत्यानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, सुनील करमचंदानी, प० भूपेन्द्र शर्मा, सुन्दरलाल हरजानी, सुरेश सीतलानी, श्याम भोजवानी, नरेश लखवानी, प्रदीप वनवारी, हरीश टहल्यानी, वासदेव ग्यामलानी, डा० जे एल पुरुसनानी,मनोज नोतनानी, चिम्मन पेरवानी, लक्ष्मण भावनानी, संजय नोतनानी, सुन्दर चेतवानी, हर्षिल भोजवानी, कन्हैया सोनी, घनश्याम मुलानी, भोजराज लालवानी, के लाल त्रिलोकानी, प०विकास शर्मा, विकास जेठवानी, राज छाबड़ा, तरुण हरजानी, लालचंद मोटवानी,सोनू मदनानी, विनोद वनवारी, दिनेश नोतनानी, भगवान आवतानी, तीर्थदास भावनानी, मोहनलाल धर्मानी, मुकेश तुलानी, प्रकाश मंघवानी, राकेश लालवानी, वासदेव चंदानी, कन्हैया सोनी, हेमन्त धर्मानी, आकाश मूलानी, नन्दू भाई,हरीश लालवानी, प्रकाश दर्यानी, लच्छू भाई,पूजा भोजवानी,लता भगत्यानी, चांदनी भोजवानी, जान्हवी बजाज, संगीता खुशलानी, ललिता करमचंदानी, किरण वरयानी, अंजना राजपाल, नेहा धर्मानी आदि मौजूद थे।

अमर शहीद हेमू कालानी जन्म शताब्दी वर्ष पर सेना के नौजवानों को किया सम्मानित
आगरा। मेले में अमर शहीद हेमू कालानी जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेना के जवानों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें सेना के रायफल मैन मनीष, हवलदार हरदीप, मानवेन्द्र, मुक्ता, नारू, वीरेन्द्र शामिल थे। मेले में पहले दिन शहीदों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें एम एस डांस स्टूडियों के 20 बच्चों ने तेरी मिट्टी में मिल जांवा…, सुनो गौर से दुनियां वालों… जैसे गीतों पर प्रस्तुति देकर हर दिल में जोश भर दिया। वहीं फिरोजाबाद से आए जादूगर देव की प्रस्तुति बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। 27 मार्च को शाम 06 बजे से सिंधी रॉक स्टॉर जतिन उदासी अपनी प्रस्तुति से शाम को संगीत के रंगों से सजाएंगे।

जब अमिताभ बच्चन संग खेली होली…
आगरा। मेले में पहुंचे सिंधी समाज के लोगों ने अमिताभ बच्चन संग होली खेले रधुवीरा अवध में… पर खूब धमाल किया। शहंशाह के गाने अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर… के साथ जैसे ही अभिताभ बच्चन (जूनियर अमिताभ राजकुमार भगत्यानी) की ट्री हुई, सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से मेला परिसर गूंजने लगा। कई लोग जूनियर अमिताभ को असली अमिताभ समझ अचम्भित हो गए। जूनियर अमिताभ ने मायो नचो दमा दम, चई करे झूलेलाल… सिंधी गीत के साथ कजरारे कजरारे मेरे कारे कारे नैना…, व बच्चों संग मैडली पर मस्ती और उमंग के साथ मेले को संगीत व कला से रंगों से सजा दिया। सुरक्षा की जिम्मेदारी श्री सोमनाथ धाम व सिन्धी यूथ क्लब के समर्पित कार्यकर्ताओं ने संभाली!

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

error: Content is protected !!