आगरालीक्स…आगरा में हुआ वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल. जानिए ट्रेन की स्पीड और आगरा से किन दो बड़े स्टेशनों के लिए चलेगी ये नई ट्रेन
आगरा से नई दिल्ली के बीच आज वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया है. यह ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर 5 से रवाना हुई. यहां से यह ट्रेन दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के लिए गई है. वहां पहुंचने के बाद इसे शाम 7 बजकर 20 मिनट पर फिर से आगरा कैंट के लिए लाया जाएगा. ट्रायल सफल होने के बाद आगरावासियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन में सफर करने का मौका मिल सकता है.
बता दें कि फरवरी 2019 में पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू हुई थी. अब तक यह ट्रेन छह रूटों पर संचालित है जिसमें नई दिल्ली से वैष्णोदेवी भी शामिल है. स्क्रीम की अधिकतम स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है.
आगरा मंडल में अभी तक सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रंेन गतिमान एक्सप्रेस है. इसकी अधिकतम स्पीड 200 किमी. प्रति घंटा है लेकिन यह अमूमन 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हे. आगरा में वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल सफल रहता है और सारी प्रक्रियाएं सही पाई जाती है तो जल्द ही आगरा से लखनऊ और आगरा से नई दिल्ली के बीच इस नई वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाएगा.