आगरालीक्स…आगरा के विवि में हुआ कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव. आईटी और नॉन आईटी पर के लिए 18 स्टूडेंट्स का चयन. 5 से 8 लाख रुपये का मिलेगा पैकेज.
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा एक्सिस बैंक में चयन हेतु, एनआईआईटी लिमिटेड गुड़गांव को आमंत्रित किया गया। उपरोक्त प्रक्रिया हेतु प्लेसमेंट सेल द्वारा गूगल फॉर्म विकसित कर कुल 480 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें 343 आईटी समूह के तथा 137 गैर आईटी समूह के छात्र थे। इनमें विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान जिनमें दाऊ दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन, सेठ पदम चंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर तथा डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस आदि के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को ईमेल के द्वारा आज की केंपस ड्राइव के लिए आमंत्रित किया गया.
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में से कुल 112 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपरोक्त चयन प्रक्रिया एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर आईटी, रिलेशनशिप मैनेजर नान-आईटी पद पर चयन हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई। जिसमें डिप्टी मैनेजर हेतु ₹800000 वार्षिक तथा रिलेशनशिप मैनेजर हेतु ₹500000 वार्षिक पैकेज दिया जाना प्रस्तावित है। उपरोक्त प्रक्रिया के प्रथम चरण में विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई जो कि एकेडमिक्स योग्यता, कम्युनिकेशन स्किल तथा ओवरऑल व्यक्तित्व पर आधारित थी। इसमें डिप्टी मैनेजर आईटी पद हेतु कुल 17 विद्यार्थी तथा रिलेशनशिप मैनेजर नान-आईटी ग्रुप से कुल 11 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों को यूआरएल कोड दिया गया जिसके माध्यम से वे चयनित प्रक्रिया के अगले चरणों में अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के एक सप्ताह बाद सभी अभ्यर्थियों को एएमकैट एग्जाम जोकि ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा क्वालीफाई करना होगा। एएमकैट में चयनित छात्र एनआईआईटी के साक्षात्कार से होकर एक्सिस बैंक के साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेंगे। तत्पश्चात चयनित छात्रों को 6 माह का प्रबंधकीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रकार चयनित छात्र डिप्टी मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर आसीन होंगे। उपरोक्त प्रक्रिया को सफलता हेतु पूर्ण करने के लिए एनआईआईटी समूह के जनरल मैनेजर सैयद हसन अख्तर, वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार, वरिष्ठ काउंसलर संदीप पांडे ने उपस्थिति होकर अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

कुलपति महोदया प्रोफेसर आशू रानी ने अपने आशीष वचनों में छात्रों को हर परिस्थिति में सफलतापूर्वक गुजरने हेतु कठिन परिश्रम, सच्ची लगन तथा दृढ़ संकल्प का मंत्र दिया व शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि एनआईआईटी तथा विश्वविद्यालय का यह संयुक्त प्रयास बच्चों के प्लेसमेंट में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो यू एन शुक्ला ने बच्चों को स्ट्रेस मैनेजमेंट हेतु रोचक प्रसंगों का जिक्र कर उनकी सफलता हेतु कैरियर काउंसलिंग की। एनआईआईटी के जनरल मैनेजर सैयद हसन अख्तर द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया की ऑनलाइन प्रोसेस को समझाया गया व अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में सफलता हेतु कुछ टिप्स दिए गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी प्रकार के प्रबंधकीय चयन हेतु कम्युनिकेशन स्किल व पर्सनैलिटी का महत्वपूर्ण योगदान होता है अतः विद्यार्थियों को विषय के साथ-साथ अपने संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर अवश्य ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा सिंह ने किया, अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो यू एन शुक्ला, सहसंयोजक प्रो अनिल गुप्ता व डॉ संदीप जैन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में शशांक शेखर तिवारी, विभा माथुर, तरुण राणा, डॉ मिनाक्षी, डॉ सोनल, डॉ शामली, गुप्ता, साधना,सुधा, प्रखर, मानव, खुशबू, हिमांशु, प्रियंका, कुलदीप एल्वीना आदि का विशेष सहयोग रहा।