Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra news: Special on the birth anniversary: 12 names of Shri Hanumanji, by reading and praising which all problems go away
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra news: Special on the birth anniversary: 12 names of Shri Hanumanji, by reading and praising which all problems go away

175

आगरालीक्स… श्रीहनुमानजी के 12 नाम जिन्हें पढ़ने और स्मरण कर स्तुति करने से व्यक्ति की हर दिक्कत परेशानियां, अड़चने, जादू-टोने हो जाते दूर। जानिये विस्तार से।

किस समय करना चाहिए पाठ

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक हनुमान के यह नाम रात में सोने से पहले व सुबह उठने पर अथवा यात्रा प्रारंभ करने से पहले पाठ किया जाना चाहिए।

 हनुमानजी की 12 नामों की स्तुति

🍁हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:

🌷रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।

उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।

🌻लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।

💐एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।

🏵स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।

💥तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।

🌟राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।। *इन

12 नामों की महिमा

*1-हनुमान जी*

हनुमानजी का यह नाम इसलिए पड़ा क्योकी एक बार कोधित होकर देवराज इंद्र ने इनके ऊपर अपने वज्र प्रहार किया था यह वज्र सीधे इनकी ठोड़ी (हनु) पर लगा। हनु पर वज्र का प्रहार होने के कारण ही इनका नाम हनुमान पड़ा ।

2-लक्ष्मण प्राणदाता

जब रावण के पुत्र इंद्रजीत ने शक्ति का उपयोग कर लक्ष्मण को बेहोश कर दिया था, तब हनुमानजी  संजीवनी बूटी लेकर आए थे उसी बूटी के प्रभाव से  लक्ष्मण को होश आया था।इनेहें हनुमानजी को लक्ष्मणप्राणदाता भी कहा जाता है।

3-दशग्रीवदर्पहा

दशग्रीव यानी रावण और दर्पहा यानी धमंड तोड़ने वाला हनुमानजी ने लंका जाकर सीता माता का पता लगाया, रावण के पुत्र अक्षयकुमार का वध किया साथ ही लंका में आग भी लगा दी इस प्रकार हनुमानजी ने कई बार रावण का धमंड तोड़ा था इसलिए इनका एक नाम ये भी प्रसिद्ध है

4-रामेष्ट

हनुमान भगवान श्रीराम के परम सेवकभक्त हैं धर्म ग्रंथों में अनेक स्थानों पर वर्णन मिलता है कि श्रीराम ने हनुमान को अपना प्रिय माना है भगवान श्रीराम को प्रिय होने के कारण ही इनका एक नाम रामेष्ट भी है

5-फाल्गुनसखा

 महाभारत के अनुसार, पांण्डू पुत्र अर्जुन का एक नाम फाल्गुन भी है युद्ध के समय हनुमानजी अर्जुन के रथ की ध्वजा पर विराजित थे  इस प्रकार उन्होंने अर्जुन की सहायता कीइस सहायता करने के कारण ही उन्हें अर्जुन का मित्र कहा गया हैअर्थात फाल्गुन सखा का अर्थ है अर्जुन का मित्र।

6-पिंगाक्ष

पिंगाक्ष का अर्थ है भूरी आंखों वाला अनेक धर्म ग्रंथों में हनुमानजी का वर्णन किया गया है उसमें हनुमानजी को भूरी आंखों वाला बताया है इसलिए इनका एक नाम पिंगाक्ष भी है *

7-अमितविक्रम

विक्रम का अर्थ है पराक्रमी और अमित का अर्थ है बहुत अधिक हनुमानजी ने अपने पराक्रम के बल पर ऐसे बहुत से कार्य किए, जिन्हें करना देवताओं के लिए भी कठिन था इसलिए इन्हें अमितविक्रम भी कहा जाता हैं

8-उदधिक्रमण

उदधिक्रमण का अर्थ है समुद्र का अतिक्रमण करने वाले यानी लांधनेवालाव्यक्तिअर्थात सीतामाता की खोज करते समय हनुमानजी ने समुद्र को लांधा था। इसलिए इनका एक नाम ये भी है

9-अंजनीसुत

माता अंजनी के पुत्र होने के कारण ही हनुमानजी का एक नाम अंजनीसुत भी प्रसिद्ध है।

10-वायुपुत्र

हनुमानजी का एक नाम वायुपुत्र भी है । पवनदेव केमानस पुत्र होने के कारण ही इन्हें वायुपुत्र भी कहा जाता है

11-महाबल

हनुमानजी के बल की कोई सीमा नहीं हैं । इसलिए इनका एक नाम महाबल भी है           

12- सीता शोक विनाशन

माता सीता के शोक का निवारण करने के कारण हनुमानजी का ये नाम पड़ा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

error: Content is protected !!