आगरालीक्स…निकाय चुनाव के लिए आपत्तियों के निस्तारण के बाद आगरा सहित प्रदेश के 17 नगर निगमों में मेयर पद के लिए आरक्षण सूची जारी. सात बजे चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता। जानें

आगरा सहित यूपी नगर निकाय चुनावों को लेकर शासन ने आरक्षण की 30 मार्च को अंनतरिम सूची जारी की गई थी, इस पर छह अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थी। आगरा में 34 आपत्तियां आई थी। इनके निस्तारण के बाद रविवार को आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई। मेयर पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आगरा में अनुसूचित जाति की महिला के लिए मेयर पद आरक्षित किया गया है।
नगर पालिका में ये सीट हुई आरक्षित
नगर पालिका परिषद अछनेरा – अनुसूचित जाति महिला
नगर पालिका परिषद एत्मादपुर – पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका परिषद शमसाबाद – पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी – पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पालिका परिषद बाह – अनारक्षित
नगर पंचायत के लिए ये सीट हुई आरक्षित
नगर पंचायत पिनाहट – अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत जगनेर – अनारक्षित
नगर पंचायत फतेहाबाद – महिला
नगर पंचायत किरावली – पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत दयालबाग – अनारक्षित
नगर पंचायत खेरागढ़ – अनारक्षित
नगर पंचायत स्वामी बाग – अनारक्षित