Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Agra News: New education policy provides strong pillars for the future of children…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: New education policy provides strong pillars for the future of children…#agranews

179

आगरालीक्स…नई शिक्षा नीति प्रदान बच्चों के भविष्य के लिए मजबूत स्तंभ. आगरा में शिक्षा सलाहकार सहित वक्ताओं ने बताए नई शिक्षा नीति के फायदे

सिक्ख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा गुरुद्वारा गुरु के ताल पर आयोजित सेमिनार में नई राष्ट्रीय शिक्षा पर विभिन्न वक्ताओं ने इसे मौजूदा समय मे बच्चो के लिए अधिक कारगर बताया। शिक्षा सलाहकार विनीता खेर ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा की वर्तमान में शिक्षा नीति 2020 में लागू हुई थी जिसमे बच्चो के आधार को मजबूती प्रदान करने की दिशा मे कार्य किया गया। उच्च शिक्षा मंत्रालय उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मुकुल चतुर्वेदी जी ने कहा की पहले शिक्षा नीति से बच्चों को संस्कार परोसने का कार्य किया जा रहा था लेकिन 1835 मे जॉन मैकाले ने जो शिक्षा नीति लागू की थी उससे देश मे बच्चे अपने संस्कार को भूलने लगे थे तभी सभी गुरुकुल बंद करवा दिए गए थे। देश की पहली सरकारों ने भी उसी शिक्षा नीति का पालन किया था।

उच्च शिक्षा के उपाध्यक्ष डा अनुराग शर्मा ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें अधिक से अधिक विषयों का पढ़ाया जा रहा है जिससे रोजगार के अधिक अवसर मिले और वह आत्म निर्भर हो सके। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति जी ने भी विचार रखे। इस अवसर दिल्ली से पधारे सूर्य नारायण बहादुर ने दो बिंदुओ पर अपने विचार रखते हुए कहा की नई शिक्षा 2020 मे ज्यादा जोर दिया है जिस बिंदु पर चर्चा चल रही है इस पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किया जाए।दूसरा तरफ आंखे भी पूरी तरह विषय पर केंद्रित रहे।

अकाल एकेडमी बरु साहिब से पधारे डा देवेंद्र सिंह ने बताया कि 1986 में संत इकबाल सिंह जी द्वारा स्थापित यह एकेडमी बच्चों को शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक शिक्षा (दया,करुणा और संतोष पहुंचाए जो दुनिया मे शांति का संदेश दे रही है जिसके केवल उत्तर भारत मे 129 एकेडमी जो विशेष कर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल ,राजस्थान,उत्तर प्रदेश मे है। सेमिनार में गुरुद्वारा गुरु के ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी,उपेंद्र सिंह लवली, समन्वयक बंटी ग्रोवर, सिक्ख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन अध्यक्ष परमजीत सिंह मक्कड़ , पूर्व ओलंपियन जगबीर सिंह, मधु नगर गुरुद्वारा के प्रधान अर्जिंदर सिंह, अरविंदर सिंह चावला, बलविंदर सिंह सूरी, अमनप्रीत सिंह सोबती, रचित डग, तेजेंद्र सिंह, तरनजीत पुरी, गुरप्रीत, त्रिलोचन, रूबल राजू, परमीत छाबड़ा, हरप्रीत नंदा, तेजपाल सिंह, जसमीत सिंह आहूजा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Students from Academic Heights Public School, Agra, deliver a stellar performance at the 2nd Mathura Cup Taekwondo Championship…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का द्वितीय मथुरा कप...

आगरा

Agra News: Swearing-in ceremony of the All India Agarwal Conference in Agra to be held at Atithi Van on September 23…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितम्बर...

आगरा

Agra News: Kendriya Vidyalaya-2 in Agra resonated with cultural performances on World Tourism Day

आगरालीक्स…आगरा में विश्व पर्यटन दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा केंद्रीय विद्यालय-2....

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Municipal Corporation’s bulldozer razed encroachments in Sanjay Place, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में नगर निगम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर....

error: Content is protected !!