आगरालीक्स…आगरा से टेढ़ी बगिया होकर हाथरस की ओर नहीं जा पाएंगे वाहन. 4 दिन तक रूट डायवर्जन. पढ़ें जरूरी खबर
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आगरा महानगर में टेढ़ी बिगया पर लगने जा रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर विशाल मेले को लेकर 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 16 अप्रैल की शाम मेला समाप्ति तक यातायात में व्यवस्था परिवर्तन किया गया है. मेले से जुड़नेे वाले सभी मार्गों पर भारी वाहनेां एवं तीन पयिा व चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. परिवर्तित मार्ग से लोग अपने गंतव्य के लिए जा सकते हैं.

ये है रूट डायवर्जन
- हाथरस की ओर से आगरा आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, तीन पहिया, चार पहिया वाहन खंदौली चौराहा से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर से एनएच 109 होकर अपने गंतव्य को जाएंगे.
- यमुना एक्सप्रेस वे खंदौली कट से आगरा की ओर आने वाले सभी भारी वाहन, तीन पहिया व चार पहिया वाहन को नहीं आने दिया जाएगा.
- जलेसर की ओर से आगरा की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन एवं तीन पहिया व चार पहिया वाहन मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर होकर एनएच 19 से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
- रामबाग चौराहा से टेढ़ी बगिया की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन एवं तीन पहिया, चार पहिया वाहन रामबाग चौराहा से एनएच 19 होकर छलेसर कट से यमुना एक्सप्रेस वे एवं एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे.
- शाहदरा चुंगी एनएच 19 से 100 फुटा मार्ग होकर टेढ़ी बगिया की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का डायवर्जन कर एनएच 19 होकर छलेसर कट से यमुना एक्सप्रेस वे एवं एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे.
- मेला स्थल के आसपास आंतरिक मार्गों पर संबंधित थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, बैरियर लगाकर यातायात व्यवस्था देखेंगे