आगरालीक्स…आगरा में गाड़ी पर चढ़कर तलवार लहराकर केक काटने वाले के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा. 20 और लोग मुकदमे में शामिल
आगरा में कार पर चढ़कर दर्जनों केक काटने और तलवार लहराने के आरोपी रौनक ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. थाना शाहगंज में यह मुकदमा दर्ज किया गया है और इसमें 20 अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया. अब पुलिस अज्ञात आरोपियों की भी पहचान के प्रयास कर रही है. जांच में सभी के नाम खोले जाएंगे.

8 अप्रैल की शाम का वीडियो
वीडियो कल सोमवार को वायरल हुआ था. इसमें दिख रहा था कि कार पर चढ़कर रौनक ठाकुर हाथ में तलवाल लिए हुए है और कार की बोनर पर कई सारे केक रखे हुए हैं. कार के आसपास युवक जश्न मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वयारल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. जांच में पता चला कि वीडियो आठ अप्रैल की शाम को खेरिया मोड़ का है. तलवार लहराने वाले का नाम रौनक ठाकुर है. थाना पुलिस ने धारा 283 व 117 में मुकदमा दर्ज किया है. तलवार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं.