आगरालीक्स….. आगरा सहित प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने पर अस्पताल में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। आगरा में कोरोना के 78 केस मिल चुके हैं।

कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। आगरा में ही कोरोना के 24 दिन में 78 केस मिल चुके हैं, हर उम्र के लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। कई परिवारों में एक से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इसे देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है, कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।
आरआरटी भी सक्रिय, हर उम्र के मरीज
कोरोना से हर उम्र के लोग संक्रमित हो रहे हैं। आरआरटी टीम भी जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक कोरोना संक्रमित एक भी मरीज भर्ती नहीं है। तीन साल की बच्ची भी कोरोना संक्रमित हो चुकी है।