आगरालीक्स…आगरा में साफ्टवेयर प्रोग्रामिंग की नई टेक्नोलॉजी और इसमें स्टूडेंट के भविष्य के बारे में दी गई जानकारी. E-GAIN कोचिंग में हुआ सेमिनार. स्टूडेंट्स को मिल रहे लाखों के पैकेज
आगरा के खंदारी स्थित E-GAIN सॉफ्टवेयर शिक्षा केन्द्र पर सोमवार को एक निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया गया. सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में आगरा का सर्वश्रेष्ठ संस्थान E-GAIN में स्टूडेंट्स को नई टेक्नोलॉजी के बारे में अवगत कराया गया. E-GAIN के निर्देशक तजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि साफ्टवेयर प्रोग्रामिंग करियर बनाने के लिए बेस्ट आप्शन है. पायथन लैंग्वेज आज के दौर की एक डिमांडिंग प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसे कई बड़ी कपंनियां साफ्टवेयर डेवलपिंग में यूज करती हैं. इस लैंग्वेज से वेबसाइट डेवलपमेंट, वेब एप और डेस्कटॉप ऐप बनाए जाते हैं.

प्रोफेशनल्स की बढ़ी डिमांड
उन्होंने स्टूडेंट्स को जानकारी देते हुए बताया कि आज का युग पूरी तरह से डिजिटल युग में बदल चुका है. हमारी रोज की गतिविधियों में डिजिटल टेक्नोलॉजी और कंम्प्यूटर डिवाइस का हस्तक्षेप है. इतना ही नहीं आज के दौर में ज्यादातर आफिशियल वर्क ट्रेंड कंप्यूटर प्रोफेशनल्स द्वारा बनाए गए प्लेटफार्म पर डिजिटल रूप से किए जा रहे हैं. यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की डिमांड भी बढ़ी है. इसलिए इस फील्ड में अब कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं. 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद स्टूडेंट्स इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. आगरा में खंदारी स्थित E-GAIN सॉफ्टवेयर शिक्षा केन्द्र करियर बनाने के लिए बेस्ट है और यहां से कई बच्चे अच्छी अच्छी कपंनियों में सेलेक्ट भी हुए हैं.
सेमिनार में अरोड़ा सर ने बड़े हर्ष के साथ बताया कि हमारे छात्र गौरांग शर्मा का C&R कंपनी (बैंगलोर) में 12 लाख के सलाना वेतन पर (सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर) के पद पर चयन हुआ है. इसके अतिरिक्त आर्यन का IBM (बैंगलोर) में 10 लाख, तो कुलदीप के TCS (बैंगलोर) में 7.5 लाख सलाना वेतन पर चयन हुआ है. इन छात्रों ने E-GAIN सॉफ्टवेयर शिक्षा केन्द्र से PYTHON, JAVA और CLOUD PROGRAMMING का कोर्स किया.
सेमिनार में तनिष्का, निखिल, अवनीश जैन, मनीष, हर्ष, दीपक, कुंवर देव सिंह और शिवम उपाध्याय का योगदान रहा.