Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Guidelines issued for security arrangements regarding Eid in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Guidelines issued for security arrangements regarding Eid in Agra…#agranews

138

आगरालीक्स…आगरा में अलविदा की नमाज और ईद को लेकर गाइडलाइन जारी. मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी नमाज. संवेदनशील क्षेत्रों में घूमती रहेंगी पुलिस की गाड़ियां. पढ़ें पूरी गाइडलाइंस

आज पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिन्दर सिंह व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के द्वारा आगामी पर्व अलविदा की नमाज, ईद-उल-फितर के लिए शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस कमिश्नर ने नगर आयुक्त को ईदगाह, जामा मस्जिद में साफ सफाई व आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अलविदा की नमाज, ईद-उल-फितर हेतु शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भाईचारे का माहौल बना रहे। उन्होंने ईदगाह स्थलों, सड़कों की साफ सफाई व विद्युत व्यवस्था एवं आवारा पशुओं आदि की समुचित व्यवस्था करने तथा ईद-उल-फितर हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में पुलिस कमिश्नर ने रोजा इफ्तार के बाद सम्बन्धित एसएचओ व नगर निगम के टीम के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करने को निर्देशित किया, उन्होंने बताया कि जनपद में 443 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। नमाज मस्जिदों के अन्दर पढ़े जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सम्बन्धितों से कहा कि नमाजियों के लिये ट्रैफिक का डायवर्जन किया जाये, ताकि उनको किसी प्रकार की आवागमन की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही यूपी 112 की गाड़ी संवेदनशील क्षेत्रों में गतिशील रहने तथा अग्निशमन की गाड़ी भी लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रोड पर किसी भी प्रकार का कोई आयोजन नहीं किया जायेगा।

अपर जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी गाइड लाइन से सभी उपस्थित धर्मगुरूओ व मौलवी को अवगत कराया। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण त्यौहार को मनायें। बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी गणमान्य द्वारा आए हुए सुझावों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार अनुपालन करने की बात की गयी। बैठक में सभी ने अपनी सहमति दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर अपर पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार सहित नगर के संभ्रांत व्यक्ति, धर्मगुरु, मौलवी, पीस कमेटी के पदाधिकारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!