आगरालीक्स…आगरा के नालों में सिल्ट जमी है. जरा सी बारिश होने पर हो जाते हैं ओवरफ्लो. अधिकारियों ने इन 5 नालों का किया निरीक्षण, दिए ये आदेश
आगरा के नालों में सिल्ट जमी हुई है. जरा सी बारिश होने पर ही शहर के नाले ओवरफ्लो होने लगते हैं. मानसून में तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है. ऐसे में मानसून से पहले ही नगर निगम की ओर से नालों की साफ सफाई करना शुरू कर दी जातीर है. आज शुक्रवार को नगर आयुक्त द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 एवं आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए हरीपर्वत जोन में नालों की साफ सफाई व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया गया. इसमें उनके साथ नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

नगर आयुक्त ने 5 नालों का निरीक्षण किया जिनमें
- कैलाशपुरी से madiaकटरा स्थित नाला
- कमलेश टंडन हॉस्पिटल, बाग फ़रज़ाना के सामने स्थित नाला
- भरतपुर हाउस कालोनी में डोर टू डोर फीडबैक।
- केंद्रीय हिंदी संस्थान स्थित नाला
5.सुल्तानगंज नाला शामिल हैं.
दिए ये आदेश
नालों का निरीक्षण करने के बाद नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को नाला सफ़ाई का कार्य समय से पूर्ण किए जाने, सिल्ट सड़क पर ना डाली जाए, साइड पटरी पर ही सिल्ट डाली जाए जिसका उठान आगामी 24 घण्टों में अवश्य कर लिया जाये, सी and डी वेस्ट और सिल्ट को प्रथक- प्रथक उठाया जाए, रूट मार्ग पर स्थित मलबे का उठान तत्काल किए जाने के लिए निर्देश दिए.