आगरालीक्स…आगरा में गर्मी से कुत्ते और बंदर हो रहे खूंखार. आज जिला अस्प्ताल में रिकॉर्ड संख्या में लोग कुत्ते काटने के बाद वैक्सीन लगवाने पहुंचे. संख्या देख चौंक जाएंगे..
गर्मी का मौसम चल रहा है और ऐसे में सबसे जयादा कुत्ते और बंदर खूंखार हो रहे हैं. आए दिन कुत्ते काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. जिला अस्पताल में यूं तो हर रोज 300 से 400 लोग रोजाना वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन आज यानी सोमवार को 684 लोग कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन लगाने के लिए यहां पहुंचे. इस मामले में जिला अस्प्ताल के डॉक्टर्स का कहना है कि अभी तक एक दिन में 500 लोगों का वैक्सीन लगाने का आंकड़ा रहा था लेकिन आज 684 लोगों को डॉग बाइट की वैक्सीन लगाई गई है. यह काफी चिंताजनक है.

आगरा में नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार करीब 60 हजार से अधिक आवारा कुत्ते घूम रहे हैं. पशु चिकितसका एवं कलयाण अधिकारी के अनुसार कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन का काम लगातार चल रहा है. हर महीने करीब 3000 कुत्तों की नसबंदी की जाती है. उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी कोई आक्रामक कुत्ता दिखे तो उससे दूरी बनाएं और इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दें.