आगरालीक्स…पुलिस कस्टडी में चलती ट्रेन से कूदे तीन बदमाश. एक पकड़ा लेकिन दो अभी भी फरार…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में लापरवाही की बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस कसटडी में पेशी पर जा रहे आनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपी चलती ट्रेन से कूद गए. पुलिसकर्मी भी उन्हें पकड़ने के लिए कूदे. तलाशी में एक आरोपी तो पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन बाकी दोनों वहां से भाग निकले और फरार हेा गए.

घटना रात करीब एक बजे से पहले की है. सोनीपत हरियाणा की पुलिस आनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़कर पश्चिम बंगाल से पेशी के लिए सोनीपत ला रही थी. फरक्का एक्सप्रेस से पुलिसकर्मी इन्हें ला रहे थे. बताया जाता है कि शिकोहाबाद स्टेशन पर आउटर से पहले जैसे ही ट्रेन स्लो हुई तभी तीनों आरोपी ट्रेन से कूदकर भाग निकले. हड़बड़ाए पुलिसकर्मी भी ट्रेन से कूद गए और उनका पीछा करने लगे. करीब एक घंटे बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन शिकोहाबाद के बाहर से एक आरोपी 28 वर्षीय उत्तम निवासी बडकानाई थाना कुमारगंज दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिमबंगाल को अरेस्ट कर लिया. बाकी के दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए.