आगरालीक्स…आगरा में होटल के कमरे में खेला जा रहा था आईपीएल पर सट्टा. पुलिस ने मारा छापा, दो सट्टेबाज अरेस्ट

आईपीएल का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन इसकी आड़ में बहुत से लोग सट्टेबाजी को भी अंजाम दे रहे हैं. आगरा में आईपीएल पर सट्टा खेलने और खिलाने वालों पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है और इनकी धरपकड़ की जा रही है. शुक्रवार को भी पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया. ये लोग एक होटल के अंदर कमरा लेकर आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 14 हजार 800 रुपये और दो मोबाइल बरामद किए हैं.
पकड़े गए जुआरियों के नाम
हर्ष उर्फ हरीश निवासी एमपीपुरा गुम्मट ताजगंज
सुधीर सिंह निवासी निहालगंज धौलपुर
बताया जाता है कि ये लोग दांव लगाने वालों से पेशगी में रुपये लेने के बाद क्रिकेट मैचों पर आनलाइन सट्टा लगाते थे.