आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षाएं अव्यवस्थाओं के बीच हुई। बिना प्रवेश पत्र और रोल नंबर के छात्रों ने परीक्षा दी, दर्शनशास्त्र की परीक्षा स्थगित कर दी गई छात्रों को बताया ही नहीं।

आंबेडकर विवि से संबदृध कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक और परास्नातक कोर्स की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हुईं। परीक्षा में पहले दिन ही छात्रों को बिना प्रवेश पत्र के बैठना पड़ा। परीक्षा में ऐसे छात्र भी शामिल हुए जिनके परीक्षा फार्म नहीं भरे गए थे।
सीसीटीवी से 28 केंद्र नहीं जुड़े
विवि की परीक्षा 38 केंद्रों पर थी लेकिन इसमें से 28 केंद्र सीसीटीवी से नहीं जुड़े केवल 10 केंद्र ही सीसीटीवी से जुड़ पाए।