आगरालीक्स.. आगरा में चाइनीज अंडा बिक रहा है, यह केमिकल से बना होता है, इसे लेकर एफएसडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) की टीम ने सोमवार को छापे मारे। इसके साथ ही अंडे के सैंपल लिए हैं, इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
एफएसडीए टीम को आगरा में चाइनीज अंडे बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर डेढ़ दर्जन अधिकारियों की टीम छापे मारे। एफएसडीए अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के अनुसार टीम ने टीम मामा एग सेंटर आवास विकास, झमनदास अंडेवाला शाहगंज, दीनार स्टोर बोदला, असीइंद्रा एग सेंटर सिकंदरा पर अंडों की जांच की गई। प्रत्येक दुकान से अंडे का एक-एक नमूना लिया गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह चाइनीज अंडे की खरीद-फरोख्त न करें। देश में चाइनीज अंडे की बिक्री की खबरें आ रही हैं, इसके बाद अलर्ट किया गया है और अंडों की जांच की जा रही है। जिससे केमिकल से बनने वाले अंडों को पकडा जा सके।
केमिकल से बनता है नकली अंडा
बाहरी सफेद हिस्सा : जिप्सम के चूर्ण, कैल्सियम कार्बोनेट और तेल युक्त मोम की सहायता से अंडों के बाहरी सफेद हिस्से को तैयार किया जाता है।
अंदरूनी हिस्सा: अंडे के अंदर का हिस्सा पीले रंग का होता है जिसे योक के नाम से जाना जाता है. इस हिस्से को बनाने के लिये जिलेटिन, सोडियम एल्गिनाइट, एल्यूम और कैल्सियम की जरूरत होती है। रंगों के प्रयोग से इसे ठीक वैसी ही शक्ल दी जाती है जैसी असली अंडों की होती है।
इस तरह बनता है अंडा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुनगुने पानी में उचित मात्रा में सोडियम एल्गिनाइट मिलाया जाता है. उसके बाद जिलेटिन, बेंजोइक अम्ल, एल्यूम और कुछ दूसरे रसायनों केसाथ मिलाकर अंडे का सफेद हिस्सा तैयार किया जाता है। अब तक तैयार किये गये मिश्रण में नींबू का रंग मिला दिया जाता है। इस मिश्रण में कैल्सियम क्लोराइड डाल कर उसे अंडों के आकार में ढ़ाल दिया जाता है।
Leave a comment