Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स 6 arrested before illegal exchange of Rs 2 core in Agra
बिगलीक्स

6 arrested before illegal exchange of Rs 2 core in Agra

122

आगरालीक्स …आगरा से दो करोड के पुराने नोट 60 लाख रुपये में बदलने के लिए शातिर ने  बदमाशों को सुरक्षा के लिए हायर किया। पुलिस मुठभेड में शातिर बदमाश पकडे गए, पुलिस दो करोड रुपये बदलने वाले की तलाश में जुटी हुई है।
आगरा के खंदौली में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड में
स्कॉर्पियो सवार फीरोजाबाद के सुखवीर गैंग के बदमाश गिरफ्तार किए थे। इनके पास से चार तमंचे और एक पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बदमाशों को नरेंद्र नाम के व्यक्ति ने 20 20 हजार रुपये में हायर किया था।
अलीगढ में होने थे दो करोड एक्सचेंज
नरेंद्र को आगरा से अलीगढ दो करोड पुराने एक हजार और 500 रुपये के नोट लेकर जाने थे, इन रुपयों को अलीगढ में बदलने के बाद दो करोड के 1 40 करोड रुपये मिलते। दो करोड रुपयों को आगरा से अलीगढ तक ले जाने और वहां से वापस आने में नरेंद्र को खतरा था। इसके लिए बदमाशों को सुरक्षा में रखा गया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मुठभेड के बाद पकडे थे बदमाश
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाश स्कार्पियो से निकलकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने हवाई फायर कर दिए। पुलिस ने भी गोली चलाई। इस पर वहां अफरा तफरी मच गई। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि इन्होंने पूछताछ में लूट की कई घटनाओं को कुबूल किया है। इनमें सबसे प्रमुख फीरोजाबाद के पशु व्यापारी के साथ अगस्त में खंदौली के मुड़ी चौराहे पर हुई दस लाख की लूट है। वे अलीगढ़ से पशु बेचकर लौट रहे थे।

बदमाशों का प्लान एक्सप्रेस वे पर बड़ी लूट करने का था। बदमाश कई दिन से रेकी कर रहे थे। उसका कैश आ रहा था। बदमाशों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर थे। पुलिस को बदमाशों के प्लान की जानकारी लग गई।

इंटरनेट फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 37 year old Tourist dead body found in hotel room in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया युवक...

बिगलीक्स

UP Board Result 2026: Agra’s 1.21 Lakh 10th & 12th student result declare today

आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

error: Content is protected !!