आगरालीक्स…यूपी में एक और एनकाउंटर. गैंगस्टर अनिल दुजारा को एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर. 18 मर्डर समेत 62 से ज्यादा केस
यूपी में एक और एनकांउटर को अंजाम दिया गया है. यूपी एसटीएफ ने मेरठ में गुरुवार को कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजारा को मुठभेड़ में मार गिराया है. वह नोएडा के बादलपुरा थाना क्षेत्र के दुजाना गांव का रहने वाला था और तीन साल से अयोध्या जेल में बंद था. कुछ समय पहले ही वह जमानत पर छूटा था और इसके बाद से फरार चल रहा था. दुजाना के खिलाफ 18 मर्डर समेत 62 से ज्यादा केस दर्ज थे. दुजाना गिरोह बनाकर हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दिया करता था.

दुजाना का आतंक पश्चिमी यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में भी था. बुलंदशहर पुलिस ने उस पर 25 हजार और नोएडा पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था. उस पर पहला मामला 2002 में गाजियाबाद के कविनगर थाने में हत्या का दर्ज हुआ था. 2011 में नोएडा के एक मामले में उसे 3 साल की सजा भी हुई थी.