आगरालीक्स …आगरा में ईदगाह से खेरिया की तरफ जाने वाला रेल ओवर ब्रिज 30 दिन के लिए बंद रहेगा। अर्जुन नगर से ईदगाह की तरफ आने वाले लोगों को रास्ता बदलना पड़ेगा।

आगरा में 20 करोड़ की लागत से 40 साल पहले खेरिया ईदगाह आरओबी बना था। आरओबी की बेयरिंग बदली जानी है, पुल पर भारी वाहन न जाएं, इसका संकेतक भी लगाया गया था। बेयरिंग बदलने सहित मरम्मत करने के लिए शासन से पीडब्ल्यूडी को 2.70 करोड़ का बजट स्वीक्रत हुआ है। इसमें से 1.35 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
मतगणना के बाद होगी मरम्मत
मरम्मत के लिए आरओबी को 30 दिन बंद किया जाना है, इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने पुलिस ने रूट डायवर्जन करने की अनुमति मांगी थी लेकिन नहीं दी गई। 13 मई को मतगणना के बाद संभवन है कि पुल को बंद करने की अनुमति मिल जाए। इसके बाद बेयरिंग बदलने का काम किया जाएगा। पुल में 36 बेयरिंग लगी हैं, एक बेयरिंग का वजन करीब 55 किलोग्राम है।