आगरालीक्स…सुपरटेक ग्रुप के मालिक आरके अरोड़ा अरेस्ट. 33.56 करोड़ रुपये बकाया न लौटाने पर एक्शन
खरीदारों का पैसा न लौटाने पर सुपरटेक लिमिटेड के मालिक आरके अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है. यूपी रेरा की आरसी पर गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने उनके खिलाफ यह बड़ा एक्शन लिया है. जिलाधिकारी मनीष वर्मा के आदेश पर लिए गए इस एक्शन पर घर खरीदारों का पैसा वापस नहीं लौटाने का आरोप है. मिली जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी दादरी तहसील ने की है. यूपी रेरा ने बकाया पैसा जमा न करने पर आरसी जारी की थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने आरके अरोड़ा को अरस्ट किया था.

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पिछले महीने 7 अप्रैल को एक प्रेस वार्ता की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अब उन बिल्डरों को बक्शा नहीं जाएगा जिन पर जनता का पैसा बकाया है. रिपोर्ट के मुताबिक सुपरटेक बिल्डर पर 33.56 करोड़ रुपय बकाया है. काफी समय से यूपी रेरा के आदेश पर लगातार आरसी जारी की जा रही थी लेकिन उसके बावजूद भी पैसा जमा नहीं किया जा रहा था. अब सोमवार को डीएम मनीष वर्मा के आदेश पर दादरी तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ मिलकर सोमवार की शाम को आर के अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया है.