आगरालीक्स…आगरा के 32 साल के होम स्टे संचालक ने 62 साल की अमेरिकी महिला के साथ किया रेप. शादी का झांसा देकर बनाए संबंध. अरेस्ट
आगरा के एक होम स्टे संचालक को दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी महिला के साथ धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में अरेस्ट किया है. आरोप है कि उसने अमेरिकी महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. अमेरिकी महिला ने जब शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया. इस पर विदेशी महिला ने दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.

ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार आगरा में होम स्टे संचालक का नाम गगनदीप है. उसकी उम्र 32 वर्ष है जबकि पीड़ित अमेरिकी महिला की उम्र 62 वर्ष बताई गई है. विदेशी महिला का आरोप है कि गगनदीप के यहां होमस्टे में रुकी थी. इसके बाद दोस्ताना संबंध हो गए. कुछ दिन बाद गगनदीप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. वह उसे अमृतसर और अन्य स्थानों पर अपने रिश्तेदारों के यहां भी घुमाने ले गया. कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद अब वह शादी से मुकर गया है.
इस पर अमेरिकी महिला ने शाहदरा में विवेक विहार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया. आरोपी गगनदीप को दिल्ली पुलिस अरेस्ट कर ले गई है.