आगरालीक्स….. आगरा में अगले महीने मेट्रो ट्रेन ट्रैक पर चलती हुई दिख जाएंगी, जून से तीन किलोमीटर लंबे ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल शुरू हो रहा है।

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक बनाई जा रही है। यह 14 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक है, पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक बनाया जा रहा है। इसमें से ताजमहल पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन से पीएसी मैदान स्थित डिपो तक मेट्रो ट्रैक बन चुका है।
जून में तीन किलोमीटर लंबे ट्रैक पर ट्रायल
आगरा मेट्रो का जून में पीएसी मैदान से ताजमहल पूर्वी गेट तक मेट्रो का ट्रायल शुरू हो जाएगा। इस तीन किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से मेट्रो ट्रेन चलेंगी, ट्रायल के दौरान दो मेट्रो ट्रेनों को विपरीत दिशा में चलाया जाएगा। डेढ़ महीने तक ट्रायल चलेगा, फतेहाबाद रोड, ताजमहल पूर्वी गेट और बसई मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रायल होगा।
अगस्त 2024 से शुरू हो जाएगा मेट्रो का सफर
आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रैक पर जून 2024 तक संचालन शुरू हो जाएगा। मेट्रो से लोग सफर कर सकेंगे। इसके बाद जामा मस्जिद से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक का निर्माण पूरा होने के बाद पहले कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो चलने लगेगी।