आगरालीक्स…आगरा में जीजा के घर में साली एक युवक के साथ कमरे में बंद मिली. जीजा ने दरवाजा खोलकर देखा तो उड़ गए होश. युवक पकड़ा
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक किशोरी एक युवक के साथ कमरे में बंद मिली. किशोरी के जीजा ने शक होने पर दरवाजा खोला तो दोनों को देखकर उसके होश उड़ गए. युवक को पकड़ लिया गया जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये है मामला
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवक किराए के मकान में रहता है जो कि मजदूरी करता है. घर में उसके साथ उसकी पत्नी व हाथरस की रहने वाली पत्नी की बहन यानी साली व 10 साल का बेटा भी रह रहा है. युवक की पत्नी भी एक फैक्टरी में काम करती है. बताया जाता है कि सोमवार को पति और पत्नी रोज की तरह अपने काम पर गए थे और घर में साली और 10 साल का बेटा था. दोपहर दो बजे जीजा किसी काम से घर आया तो देखा तो उसे घर का एक कमरा बंद मिला.
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख उसे कुछ शक हुआ तो उसने दरवाजा खुलवाया. अंदर का नजारा देखते ही युवक के होश उड़ गए. साली किसी एक युवक के साथ वहां थी. जीजा ने शोर मचाया तो मकान मालिक आ गया. अंदर मिला युवक भागने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया और थाने ले आए. घटना की जानकारी पर कई लोग जुट गए. पकड़ेू गए युवक का नाम शाहरुख है जो कि मथुरा के बल्देव का रहने वाला है. किशोरी का मेडिकल कराया गया है.