आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी परिसर की मेडिकल शॉप में शुक्रवार दोपहर आग लगने से हड़कंप। मरीज व तीमारदारों में अफरा-तफरी।
पीताम्बरा फार्मेसी में लगी आग

आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी एमजी रोड पर राजा मंडी चौराहे के समीप बनी हुई है। परिसर में प्रवेश करने के साथ इमरजेंसी के सामने ही मरीजों की सुविधा के लिए पीताम्बरा फार्मेसी है। शुक्रवार को दोपहर इसमें अचानक आग लग गई।
तेज हवा के कारण भड़की आग
तेज हवा के कारण आग की लपटें भड़क उठीं जिससे हड़कंप मच गया। आग से इमरजेंसी के सामने बने अन्य स्टोर ने भी आग पकड़ ली।
मरीज और तीमारदारों में मचा हड़कंप
दोपहर के समय मरीज और तीमारदारों मे भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मेडिकल कालेज के कर्मचारियों के साथ आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। दमकल को सूचना दी गई।