आगरालीक्स…आगरा में मंत्री के बेटे ने एक बड़े मेडिकल स्टोर पर लगाए गलत इंजेक्शन देने के आरोप. टीम ने मारा छापा, इंजेक्शनों की बिक्री पर रोक
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित हॉस्पिटल में संचालित गर्ग मेडिकल एजेंसी द्वारा गलत इंजेक्शन देने के आरोप लगाए गए हैं. आरोप कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बेटे अलौकिक उपाध्याय ने लगाए हैं. शिकायत पर जांच के लिए नियुक्त टीम ने यहां छापा मारा. जांच में मेडिकल स्टोर की ओर से जो इंजेक्शन दिया गया उसके बिल के बैच नंबर और इंजेक्शन के बैच नंबर में अलग अंतर पाया गया है जिसके बाद जांच टीम ने इंजेक्शनों की बिक्री पर रोक लगा दी है और इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

मामला पुष्पांजलि हॉस्टिल में संचालित गर्ग मेडिकल एजेंसी का है. कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बेटे अलौकिक उपाध्याय ने मेडिकल स्टोर पर गलत इंजेक्शन देने के आरोप लगाए और इसकी शिकायत की. शिकायत के बाद तीन सदस्यीय जांच टीम ने यहां छापा मारा और जांच की. बताया जाता है कि मेडिकल स्टोर की ओर से दिए गए इंजेक्शन का बिल भी दिखाया गया लेकिन टीम को जांच में बिल में लिखे इंजेक्शन के बैच नंबर और दिए गए इंजेक्शन के बैच नंबर में अंतर मिला. जांच टीम की ओर से 69 इंजेक्शनों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है और इंजेक्शन के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.