आगरालीक्स…2000 का नोट प्रचलन से बाहर क्या हुआ, सोशल मीडिया हिल गया…जमकर ट्रोल हुआ 2000 का नोट. किसी ने दी श्रद्धांजलि तो किसी ने कहा प्लीज जलाना नहीं, हमें दे देना
आरबीआई की ओर से शुक्रवार शाम को 2000 के नोट को प्रचलन से बाहर करने का फैसला किया गया है. 30 सितंबर तक लोग बैंकों में जाकर इसे एक्सचेंज या जमा करा सकते हैं. लेकिन इस खबर के सामने आते ही लोगों ने 2000 के नोट को अभी से बंद समझ लिया है और नोट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कोई इसे श्रद्धांजलि दे रहा है तो कोई 30 सितंबर को इसकी पुण्यतिथि मनाने का ऐलान अभी से कर रहा है. किसी ने 2000 के नोट को पोस्ट करते हुए लिखा है कि गुडबॉय तो किसी ने किसी अभिनेता के चित्र पर फनी राइटप लिखते हुए लिखा है कि मुझे क्या मैं तो गरीब हूं.
हाल ये है कि 2000 का नोट इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है और लोग अपने ही तरीके से अपने ही अंदाज से इस खबर को अपनी पोस्ट का रूप दे रहे हैं. किसी को यह फैसला अच्छा लग रहा है तो कोई गरीब होकर खुश है कि मुझे क्या मेरे पास तो एक भी 2000 का नोट नहीं है.