आगरालीक्स…आगरा में दो हजार का नोट चलन से बाहर होने की खबर के बाद सोने में निवेश के लिए खरीदारी बढ़ी। प्रॉपर्टी खऱीद के लिए होने लगे सौदे पक्के।
ज्वैलर्स के पास रात से ही पहुंचने लगे लोग

आगरा में दो हजार का नोट चलन से बाहर होने की खबर के बाद लोग दो हजार रुपये के नोटों को ऐसी जगह लगाने मे लग गए हैं, जहां से उन्हें अच्छा रिर्टन मिल सके। इसके लिए जिनके पास दो हजार के नोट ज्यादा हैं, उन्होंने तुरंत ज्वैलर्स की दुकानों की ओर रुख किया और खरीदारी के लिए सौदा किया।
सोने में हो सकता है करोड़ों का निवेश
आगरा में दो हजार के नोटों को खपाने के लिए सोने-चांदी में निवेश को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि सोने की खरीद करोड़ों रुपये में पहुंच सकती है।
सोने के भाव में भी उछाल की आशंका
सोने के भाव में उछाल की भी आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए ज्वैलर्स भी अभी सोने की बड़ी डील करने के मूड में कम दिखाई दे रहे हैं।
एकाएक बढ़ गया लोगों का सोने में रुझान

ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकर कक्कड़ के मुताबिक दो हजार का नोट चलन से बाहर होने की खबर के बाद से ही लोगों का रुझान एक दम सोने की ओर बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि कल शाम से लोग पूछ रहे हैं दो हजार के नोट के बदले ज्वैलरी दे देगो लेकिन इसके बाद जब तक पॉलिसी स्पष्ट नहीं होती है, इसके बाद ही कुछ देखा जाएगा।
जमीन-फ्लैट की खरीदारी में खपाए जा सकते हैं दो हजार के नोट, डील पक्की करने को फोन
आगरा में दो हजार के नोट रखने वाले लोग जमीन और फ्लैटों की खरीद में भी इन रुपयों को लगा सकते हैं। एक प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि उसके कुछ सौदों की डील चल रही थी लेकिन रात से ही फोन आने लगे हैं कि सौदा पक्का कराओ, यदि सौदा पक्का होगा तो रजिस्ट्री कार्यालय में भी दो हजार के नोटों की आमद ज्यादा हो सकती है।