आगरालीक्स …..दो हजार के नोट के चलन से बाहर होने से मची खलबली के बीच आगरा की स्टेट बैंक की करेंसी चेस्ट से रिजर्व बैंक भेजे गए नोट निकले नकली। स्टेट बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

आगरा में रकाबगंज थाना क्षेत्र के छीपीटोला स्थित स्टेट बैंक की करेंसी चेस्ट से रिजर्व बैंक कानपुर में अप्रैल महीने में 2000, 500 और 100 100 के नोट जमा करने के लिए भेजे गए। रिजर्व बैंक में नोटों की जांच की जाती है। जांच में 100 100 के नोट नकली निकले।
100 100 के नोट निकले नकली
रिजर्व बैंक कानपुर अनुभाग में नोटों की जांच की गई, इसमें आगरा के स्टेट बैंक के करेंसी चेस्ट से भेजे गए 100 100 के छह नोट नकली निकले हैं। नकली नोट मिलने पर रिजर्व बैंक कानपुर अनुभाग द्वारा कार्रवाई की गई।
कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
इस मामले में रिजर्व बैंक कानपुर के प्रबंधक दावा अनुभाग निर्गम विभाग द्वारा थाना रकाबगंज में मुकदमा दज कराया गया है, अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि अप्रैल में भेजे गए 100 100 के छह नोट नकली निकले हैं।