आगरालीक्स…आगरा में आज 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है. दिन में लू के थपेड़े लग रहे हैं. तेज धूप ने बुरी तरह से झुलसाया. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में आज रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है. इस सीजन का सबसे अधिक तापमान आज दर्ज किया गया है. सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने बेहाल कर दिया था जो कि दिन निकलने के साथ ही और तेज होती गईं. सुबह 10 बजे के बाद तो बाहर निकलना ही मुश्किल हो रहा था और दिन के समय हीट वेव्स यानी लू चल रही थी. लू के थपेड़े लोगों के चेहरे पर लग रहे थे. गर्मी इतनी अधिक थी कि एक सेकेंड भी धूप में खड़ा होना विचलित कर रहा था. मौसम विभाग के अनुसार संडे को आगरा का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आज की ही तरह गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. तेज आंधी के साथ बादल छाएंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी बहुत कमी आएगी.