इंदौरलीक्स…बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान महाकाल के दरबार में पहुंची। भस्म आरती में भाग लिया। जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। देखें फोटो…
फिल्म प्रमोशन के लिए मंदिर-दरगाहों की शरण में

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान और विक्की कौशल आज-कल अपनी फिल्म जरा हटके, जरा बचके के प्रमोशन के लिए मंदिरों और दरगाहों में दर्शन के लिए जा रहे हैं।
बाबा केदारनाथ के भी किए थे दर्शन
अभी हाल ही में सारा अली खान ने केदरानाथ में बाबा केदारनाथ के दर्शन किए थे, इसके बाद लखनऊ के शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की थी।

अभिनेत्री सारा अली खान ने आज उज्जैन में महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई और भस्म आरती में भाग लेने के बाद नंदी के आगे काफी देर तक बैठी रही। बाद में माथे पर चंदन और सिर पर पल्लू रखकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।