आगरालीक्स…ओडीशा ट्रेन हादसे के कारण आगरा यूथ फेस्टीवल के आज के कार्यक्रम रद्द किए
ओडीशा में हुए भयावह ट्रेन हादसे में वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम की मृतकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समस्त भारत मे आज शनिवार दिनांक 3 जून 2023 को आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के सीईओ अंकुश अनामी ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण व वर्ल्ड डिजायनिंग फोरन के संयुक्त तत्वावधान में फतेहाबाद रोड स्थित आगरा यूथ फेस्टीवल के तहत 3 जून को होने वाले ऑडिशन भी रद्द कर दिए गए हैं। रविवार से विधिवत ओडिशन व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।