आगरालीक्स…आगरा का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान आया सुर्खियों में, डिप्टी सीएम ने कहा—राहुल गांधी को यहां आकर कराना चाहिए उपचार. अखिलेश यादव पर भी कसा ये तंज
आगरा का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एक बार फिर सुर्खियों में आया है और इसको सुर्खियों में लाया है यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने. डिप्टी सीएम आज आगरा दौरे पर हैं और वे आरबीएस के आडिटोरियम में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विदेश में राष्ट्र का मान दिला रहे हैं, जबकि राहुल गांधी विदेश में विपक्ष का धर्म भूल कर राष्ट्र विरोधी बयान देने रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आगरा के मानसिक चिकित्सालय में उपचार कराना चाहिए.

इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में व्यापारियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ, लेकिन योगी सरकार में अब व्यापारियों के हितों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा.