Friday , 5 June 2026
Home देश दुनिया Gangster Jeeva murdered in broad daylight inside court in Lucknow…#upnews
देश दुनियायूपी न्यूज

Gangster Jeeva murdered in broad daylight inside court in Lucknow…#upnews

187

आगरालीक्स…लखनऊ में कोर्ट के अंदर दिनदहाड़े गैंगस्टर जीवा की हत्या. मुख्तार अंसारी का करीबी था जीवा. वकील की ड्रेस में आया हमलावर. 5—6 राउंड फायरिंग में जीवा ढेर

लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट में बुधवार दोपहर को पेशी पर आए बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है. हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे और उन्होंने 5—6 राउंड फायरिंग कर जीवा को वहीं पर ढेर कर दिया. हमले में एक बच्ची, दो पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल भी हुए हैं. वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक हमलावर को वकीलों ने पकड़ लिया है. घटना के बाद कोर्ट में भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई है.

इधर कोर्ट में हत्या की वारदात के बाद वकीलों में आक्रोा छा गया है. उन्होंने कई पुलिसकर्मी को बाहर निकाल दिया और गेट बंद कर दिया. जीवा मुख्तार अंसारी का करीबी बताया गया था और वह लखनऊ जेल में बंद था. हाल ही में प्रशासन ने उसकी संपत्ति भी कुर्क की थी. मुजफ्फरनगर का रहने वाला जीवा ने एक दवा खाने के मालिक को अगवा किया और ​90 के दशक में कलकत्ता के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण किया और फिरौती में दो करोड़ रुपये की मांग की. जीवा का नाम 10 फरवरी 1997 को भाजपा के कद्दावर नेता ब्रहृमदत्त द्विवेदी की हत्या में भी सामने आया था. जीवा मुन्ना बजरंगी गैंग में शामिल हुआ था और इसी समय वह मुख्तार अंसारी के संपर्क में आया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra Live News: Agra’s Gram Panchayat Birharu has raised the prestige of the state at the national level…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एक ऐसी ग्राम पंचायत जिसने नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश...

देश दुनिया

CBSE Chairman Rahul Singh and Secretary Himanshu Gupta transferred

आगरालीक्स…सीबीएसई बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को सरकार...

देश दुनिया

Get your 10-year-old Aadhaar card updated; opportunity till June 14…#agranews

आगरालीक्स…आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो तुरंत कराएं अपडेट. यूआईडीएआई...

यूपी न्यूज

UP ATS arrests 18-year-old youth from Kasganj with links to terrorist organizations!

यूपीलीक्स…यूपी एटीएस ने कासगंज से पकड़ा 18 साल का युवक. आतंकी संगठन...

error: Content is protected !!