आगरालीक्स ….आगरा में 11 वीं की छात्रा के मोबाइल में मां ने उसके ब्वायफ्रेंड के साथ कुछ ऐसे फोटे देख लिए, जिसके बाद बेटी ने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर मां की हत्या करा दी।
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित भावना एरोमा निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि बजाज की हत्या के आरोप में उनकी नाबालिग बेटी, उसके ब्वायफ्रेंड प्रखर गुप्ता और प्रखर के साथी शीलू को अरेस्ट कर लिया है। रविवार को प्रेसवार्ता में डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि अंजलि बजाज की हत्या की साजिश उनकी नाबालिक बेटी जो कक्षा 11 वीं की छात्रा है ने ब्वायफ्रेंड प्रखर गुप्ता और प्रखर गुप्ता के दोस्त शीलू के साथ मिलकर रची थी।
हत्या के पीछे ये निकला कारण
कारोबारी उदित बजाज की बेटी एक प्रतिष्ठित स्कूल की 11 वीं की छात्रा है, छह महीने पहले प्रखर की उससे दोस्ती हुई, इसके बाद वह उसके घर भी आया, कुछ दिन पहले अंजलि ने बेटी के मोबाइल में प्रखर के साथ उसके कुछ ऐसे फोटो देख लिए। जिससे मां को बहुत गुस्सा आया, मां ने कहा कि इन फोटो के आधार पर वह प्रखर को पोक्सो एक्ट में जेल भिजवा देगी। इसके बाद छात्रा ने प्रखर के साथ मिलकर मां अंजलि को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वारदात को इस तरह अंजाम देना चाहते थे कि कोई पकड़ा न जाए। इसके लिए वाटस एप मैसेज का इस्तेमाल किया और मैसेज डिलीट भी कर दिए गए।
इस तरह की वारदात
बुधवार यानी सात जून प्रखर गुप्ता ने को छात्रा का वाटसएप नंबर अपने मोबाइल पर लेने के बाद मैसेज किया, उसकी मां को वनखंडी मंदिर सिकंदरा बुलाया। अंजलि मैसेज को अपनी बेटी का समझ कर उदित के साथ वनखंडी मंदिर पहुंचे, तभी उदित के पास मैसेज आया कि गुरु द्वारा गुरु के ताल पर आ जाएं, वह अंजलि को वनखंडी मंदिर पर ही छोड़कर कार से गुरु द्वारा गुरु के ताल पर पहुंचे। वनखंडी मंदिर पर प्रखर गुप्ता ने अंजलि को पकड़ लिया और उसके साथी शीलू ने चाकू से पेट और हाथ पर ताबड़तोड़ बार कर अंजलि की हत्या कर दी।
उधर, उदित ने बेटी को फोन किया कहा कि उनका एक्सीडेंट हो गया है इससे उनकी बेटी घबराकर घर पहुंच गई, उसने पिता उदित को फोन कर कहा कि वह घर आ गई है, इस पर उदित गुरु द्वारा गुरु के ताल से लौट गए और वनखंडी मंदिर अंजलि को लेने पहुंचा लेकिन अंजलि वहां नहीं थी।