आगरालीक्स…अत्यंत दुखद. आगरा में बाइक सवार पति—पत्नी और दो बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर. महिला और 4 साल की बेटी की मौत…
आगरा में एक्सीडेंट की बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है. न्यू आगरा दक्षिण बाईपास पर बाइक पर सवार एक फैमिली को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 28 वर्षीय महिला और उसकी 4 साल की बेटी की मौत हो गई है जबकि मृतक महिला का पति और 7 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
पति व बच्चों के साथ आगरा मायके जा रही थी महिला
बाइक सवार यह फैमिली फरह मथुरा की रहने वाली बताई गई है. महिला पुष्पा अपने पति हरिओम, दो बच्चों 4 साल की बेटी मोनिका और 7 साल के बेटे चंद्रवीर के साथ अपने मायके शमसाबाद जा रही थी. दक्षिणी बाईपास पर इनके साथ यह हादसा हो गया.