Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: University will conduct yoga at many places from Khandari to Bateshwar in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: University will conduct yoga at many places from Khandari to Bateshwar in Agra…#agranews

222

आगरालीक्स…आगरा में खंदारी से लेकर बटेश्वर तक कई जगह योग कराएगा विश्वविद्यालय. योग की अलख जगाने के लिए जानिए कहां—कहां किया जाएगा योग

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ज़िलेभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इसमें जनसहभागिता से हर उम्र, वर्ग और समाज के लोगों को जोड़कर योग व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशुरानी ने विश्वविद्यालय शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए।

कुलपति प्रो. आशुरानी ने बताया कि माननीया कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल की इच्छानुसार योग में जनसहभागिता जोड़ने के लिए निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन विश्वविद्यालय बृहद रूप से करेगा। सिर्फ विश्वविद्यालय के परिसर ही नहीं, विभिन्न स्थानों पर विभिन्न लोगों के सहयोग से योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी शामिल होकर योग की अलख जगाएंगे। इसके अंतर्गत खंदारी कैंपस में दीक्षांत समारोह स्थान पर नियमित यज्ञ, हवन व योग के साथ व्याख्यन कार्यक्रम किया जा रहा है।
योग महोत्सव के कार्यक्रम विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में दीक्षांत समारोह स्थल समेत चार स्थानों स्कूल आफ लाइफ साइंस, गृह विज्ञान संस्थान और सेठ पदमचंद संस्थान में, संस्कृति भवन, पालीवाल पार्क और छलेसर कैंपस में भी आयोजित किया जाऐगा।

इसके साथ दशहरा घाट, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी, आगरा फोर्ट, एडीए जोलन पार्क, दशहरा घाट, पांच गोद लिए हुए ग्रामों, आंगनवाड़ी केंद्रों, इसमें दिनांक 18 जून 2023 को भगवान शिव के मंदिरों के लिए प्रसिद्ध व जैन तीर्थंकरों की तपोभूमि तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म स्थली बटेश्वर पर भी इस कार्यक्रम का बृहद रूप देखने को मिलेगा। जबकि 19 जून को एडीए जोनल पार्क में भी कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय ने प्रो, मो. अरशद, प्रोफेसर, प्रो. यू. एन. शुक्ला व डॉ. अखिलेश सक्सेना की कोर टीम के साथ अन्य विभिन्न स्थलों पर विभिन्न अध्यापकगणों को जिम्मेदारियों का आवंटन कर दिया है। विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. आशुरानी ने सभी से अपील की है कि सुबह 5:30 से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

बैठक में डीन अकादमिक प्रो. संजीव कुमार, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. मनु प्रताप सिंह, प्रो. अनिल गुप्ता. प्रो. बी.डी शुक्ला, प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. रनवीर सिंह, डा. रीता निगम, योगाचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा, रामनिवास शर्मा, डॉ. बृजेश शर्मा, सहायक कुलसचिव अनूप केशरवानी, विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी और महासचिव अरविंद गुप्ता, सुनील दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन कुलसचिव डा. विनोद कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रण डा. ओमप्रकाश ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Community radio station ‘90.4 Agra Ki Awaaz’ raises awareness; girls receive HPV vaccine…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर सामुदायिक रेडियो ‘90.4 आगरा...

आगरा

Agra News: Truck hits bike-borne couple in Agra; wife dies, husband injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ट्रक ने मारी बाइक सवार पति—पत्नी को टक्कर. पत्नी की...

आगरा

Agra News: Friday morning was troublesome due to the disruption in PNG gas supply

आगरालीक्स….आगरा में एक लाख से अधिक घरों में आज सुबह की चाय...

आगरा

Agra News: Diet coach Rajan explains the causes of weight gain and obesity in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या रात का खाना खाने से ही मोटे होते हैं लोग, और...

error: Content is protected !!