आगरालीक्स…आगरा में आईसक्रीम के 100 से ज्यादा फ्लेवर. सबकी पसंद अलग लेकिन सबसे ज्यादा बिकता है ये फ्लेवर…आपका फेवरेट कौनसा..ये भी जानिए एक दिन में कितनी बिकती है आइसक्रीम
गर्मियों में आइसक्रीम सबकी फेवरेट
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. लोग पसीना—पसीना हुए जा रहे हैं. ऐसे में अगर आपके सामने कोई आइसक्रीम आफर करे तो गारंटेड आइसक्रीम को देखकर आपके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान आ जाएगी. आइसक्रीम है ही चीज ऐसी जो कि बच्चे से लेकर बड़ी उम्र तक के लोगों की फेवरेट होती है और युवाओं का तो कहना ही क्या. उनके लिए तो सर्दियों में भी आइसक्रीम फेवरेट होती है तो गर्मियों में तो उनके लिए इससे बड़ी चीज कुछ हो ही नहीं सकती.

आइसक्रीम की ढेरों वैरायटीज
शहर में इस समय आपको जगह—जगह पर आइसक्रीम विक्रेता आपको दिखाई दे जाएंगे. आइसक्रीम पार्लर्स में भी लोगों की अच्छी खासी संख्या दिखना शुरू हो चुकी है. आइसक्रीम होती ही ऐसी है कि गर्मी के मौसम में हर किसी की जुबां पर लालच ले आती है. यही वजह है कि गर्मी को देखते हुए शहर के आइसक्रीम पार्लर्स में इस समय ढेरों वैरायटीज मिल रही है. इसमें से कई तरह के फ्लेवर खासतौर पर गर्मी के लिए इनोवेट किए हुए हैं.
आगराइट्स को पसंद हैं ये फ्लेवर्स
यूं तो इस समय आगरा में आपको आइसक्रीम के करीब 100 से अधिक फ्लेवर्स मिल जाएंगे लेकिन अगर बात इनमें आगराइट्स के फेवरेट फ्लेवर्स की हो तो आगराइट्स का सबसे पसंदीदा फ्लेवर वनीला है. इसके अलावा आगराइट्स को आइसक्रीम का चॉकलेट फ्लेवर भी सबसे ज्यादा पसंद है. चॉकलेट में सबसे ज्यादा बेल्जियन चॉकलेट फ्लेवर की आइसक्रीम भी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है.
15 से 20 लाख की रोजाना की सेल
आइसक्रीम सप्लायर्स की मानें तो इस समय गर्मियों का सीजन चल रहा है. आइसक्रीम की काफी डिमांड होती है. आगरा में इस समय एक दिन के अंदर 15 से 20 लाख रुपये की रोजाना आइसक्रीम सेल होती है.
यह कुल्फी हैं पसंदीदा
बादाम कुल्फी
मैंगो कुल्फी
चोको ब्राउनी
मिंटी मैजिक
ट्रूटी-फ्रूटी
इन जगहों पर दिखता रश
सदर
संजय प्लेस
कमला नगर
एमजी रोड
बल्केश्वर
दयालबाग
सेंट जॉन्स
राजा की मंडी
ताजगंज
माल रोड
खेरिया मोड
कारगिल पेट्रोल पंप
शास्त्रीपुरम