आगरालीक्स…फिल्म आदिपुूरुष के डॉयलॉग राइटर मनोज मुंतशिर बोले—बजरंग बली भगवान नहीं भक्त हैं…भड़के यूजर्स, जमकर लगा दी सोशल मीडिया पर क्लास
ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष अपने टीजर के समय से रिलीज के बाद तक विवादों में घिरी हुई है. कभी वीएफएक्स तो कभी स्टारकास्ट के ड्रेसिंग सेंस पर जमकर सवाल उठाए गए हैं. रिलीज के बाद तो यह फिल्म बुरी तरह से विवादों में घिरी हुई है खासकर डॉयलॉग्स को लेकर लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं और इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं. बॉयकॉट करने की भी मांग हो रही है. लोगों न तो श्रीराम के रूप में प्रभास पसंद आ रहे हैं और न ही देवदत्त नागे को हनुमान जी के किरदार में पसंद किया जा रहा है. अब फिल्म के डॉयलॉग राइटर ने ऐसा कुछ कह दिया है जिसके बाद वे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं.

फिल्म में बजरंग बली के लिए लिखे गए डॉयलॉग्स पर लोगों ने आपत्ति जताई थी जिसके बचाव में मनोज मुंतशिर ने कहा है कि बजरंग बली ने भगवान राम की तरह से संवाद नहीं किए हैं, क्येांकि वे भगवान नहीं, भक्त हैं. भगवान हमने उन्हें बनाया है और उनकी भक्ति में वह शक्ति थी. उनका यह बयान सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और उनको इंटरव्यू न देने की सलाह दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा है कि सबसे पहले मनोज मुंतशिर को इंटरव्यू देना बंद कर देना चाहिए तो वहीं दूसरे ने लिखा है कि पहले अपनी जांच करवाओ. एक अन्य शख्स ने कहा है कि हनुमान जी भगवान शिव के अवतार थे, इस मूर्ख व्यक्ति के पास दिमाग नहीं है और यह रामायण के संवाद लिख रहा है. एक अन्य यूजर्स ने लिखा है कि कोई इसे चुप कराओ.