आगरालीक्स…आगरा में कल सुबह बारिश के चांस. कॉलोनियों से लेकर पार्कों, मैदानों में योग के सैकड़ों आयोजन. कई पार्कों में अभी भी भरा है पानी. हो सकती है परेशानी
विश्व योग दिवस कल पूरे आगरा में मनाया जाएगा. समाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक दल, कॉलोनीवासी,डॉक्टर्स, स्कूल कालेजों, पुलिस प्रशासन से लेकर सभी लोग योग करेंगे. लेकिन सोमवार और आज मंगलवार को हुई बारिश ने थोड़ी सी परेशानी खड़ी कर दी है. दरअसल शहर के कई कॉलोनियों से लेकर बड़े पार्कों में खुले एरियाज में बारिश का पानी अभी भी भरा हुआ है. जहां पानी नहीं भरा हुआ है वहां पार्क की मिट्टी गीली बनी हुई है. ऐसे में जब लोग यहां योग करने आएंगे तो उन्हें थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है. हालांकि संगठनों ने इनकी सफाई भी की है लेकिन मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि बुधवार सुबह भी आगरा में बारिश हो सकती है.

अगर बारिश होती है तो योग के कई कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न हो सकती है. आगरा में कई सौ कार्यक्रम कल योग के लिए जाने हैं. घर से लेकर कॉलोनियों, सोसाइटीज, पार्कों, स्कूलों, खुले मैदानों में योग के कार्यक्रम होने हैं.