आगरालीक्स… फिल्म आदिपुरुष के विवादित डायलॉग बदल दिए गए हैं। डायलॉग बदले लेकिन क्या कह रहे हैं दर्शक….
रिलीज होने से पहले ही विवादों के घेरे में

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष रिलीज के समय से ही विवादों में रही है। इस फिल्म के डायलॉग्स को लेकर दर्शक भड़क उठे थे। लोगों ने फिल्म के डायलॉग्स को बदलने के मांग की थी। कुछ समय पहले ही इस फिल्म के डायलॉग लिखने वाले राइटर मनोज मुंतशिर ने विवादित डायलॉग बदले जाने की घोषणा की थी।

बदले गए विवादित डायलॉग
मूवी में रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान पुष्पक विमान की जगह चमगादड़ पर बैठकर आते हैं। वहीं हनुमान जी का ‘तेल तेरे बाप का’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना भी फिल्म में बदला गया है। इन दृश्यों और इस तरह के डायलॉग को फिल्म से हटा दिया गया है।
विवादित डायलॉग
फिल्म का फिल्म का एक डायलॉग कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का…तो जलेगी भी तेरे बाप की वाली लाइन बदल दी गई है।
कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, जलेगी भी तेरी लंका
बदले गए डायलॉग में मेघनाद जब हनुमान जी की पूंछ में आग लगाते हैं, तो हनुमान जी कहते हैं, ‘कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, जलेगी भी तेरी लंका। कर दिया गया है। इस संबंध में मेकर्स की ओर से एक क्लिप भी जारी किया गया है।
दूसरी ओर दर्शकों के गले बदले गए डायलॉग भी गले नहीं उतर रहे हैं। कमलानगर के राकेश का कहना था कि यह तो ऐसा हो गया कि कान घुमाकर दूसरी तरफ से पकड़ लिया गया है। बात वहीं की वहीं है।
राममोहन विहार के नवीन कुमार का कहना था कि दो बार फिल्म देखी है लेकिन बदले हु डायलॉग भी गले नहीं उतर रहे हैं।