पटनालीक्स… सीएम नीतिश कुमार के आवास पर 15 विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक शुरू। भाजपा को हराने का रोडमैप होगा तैयार। पांच घंटे तक होगा मंथन
पटना में सीएम आवास पर हो रही बैठक

पटना में सीएम आवास पर शुरू हुई विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे आज सुबह पटना पहुंचे।
राहुल गांधी बोले- भाजपा को मिलकर हराएंगे
राहुल गांधी और खड़गे कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे, जहां राहुल गांधी ने कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर भाजपा को हराएंगे, देश मेंदो विचारधारा चल रही हैं। एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो विचारधारा है, जबकि भाजपा और संघ की भारत तोड़ने की है।

देश के यह राजनेता हैं बैठक में शामिल
बैठक तमिलनाडु के सीएम स्टलिन, पश्चिम बंगाली की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान, डी राजा, महबूबा मुफ्ती उमर अब्दुल्ला, सपा के अखिलेश यादव, हेमंत सोरेनभी शामिल हैं।