आगरालीक्स…आगरा में जिला सहकारी बैंक के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए प्रदीप भाटी. उपसभापति के लिए पदम सिंह निर्विरोध निर्वाचित
जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति सभापति और उपसभापति पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सुभाष पार्क स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा पर संपन्न कराई गई। इसमें डायरेक्टरों ने भाजपा नेता प्रदीप भाटी को सर्वसम्मति से निर्विरोध चेयरमैन चुना वही उपसभापति के लिए पदम सिंह को निर्विरोध उपसभापति चुना गया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों ने नव निर्वाचित जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक सभापति भाजपा नेता प्रदीप भाटी ने कहा लंबे समय से भाजपा संगठन के सिपाही के रूप में कार्य किया है, नेतृत्व ने मेरे ऊपर भरोसा कर जिम्मेदारी है। सबको साथ लेकर जिला सहकारी बैंक के गौरव को बढ़ाने का काम करूंगा। इस दौरान चुनाव प्रभारी एम.एल.सी. विजय शिवहरे, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक चौधरी बाबूलाल, पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह, पूर्व विधायक महेश गोयल, डॉ राजेंद्र सिंह, भाजपा नेता के के भारद्वाज, मुनेंद्र सिंह जादौन, अशोक लवानिया, सुधीर सिंह, संतोष सिकरवार, के के शिवहरे,रामसकल गुर्जर,कालीचरन सुमन आदि प्रमुख मौजूद रहे।