Thursday , 29 October 2026
Home अलीगढ़ UP First Scrapping Centre Agra : Haryana BMW scrap today in Centre #agra
अलीगढ़आगराएटाटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्समथुरालीक्सयूपी न्यूज

UP First Scrapping Centre Agra : Haryana BMW scrap today in Centre #agra

306

आगरालीक्स….. आगरा में खुले प्रदेश के पहले स्क्रैप सेंटर में आज पुरानी बीएमडब्ल्यू को काटा जाएगा। चार घंटे में बन जाएगी लोहे का बंडल, मालिक को 22 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से भुगतान होगा। जानें प्रक्रिया।

आगरा के नुनिहाई शाहदरा में प्रदेश का पहला स्क्रैप सेंटर वी वैंचर्स खुला है। इसमें 15 साल पुराने कंडम हो चुके वाहनों को काटा जाएगा। यहां अभी तक 24 वाहन कटने के लिए पहुंचे हैं। सेंटर में हरियाणा से बीएमडब्ल्यू कार भी कटने के लिए आई है, इसे शनिवार को काटा जाएगा।
वाहन के मालिक को वजन के हिसाब से भुगतान
जिन वाहनों को स्क्रैप सेंटर में काटा जाएगा उसके मालिक को वाहन के कुल वजन के 65 प्रतिशत का भुगतान 22 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से किया जाएगा। बीएमडब्ल्यू से लेकर छोटी कार के रेट भी यही हैं, इसमें कोई अंतर नहीं है। इस स्क्रैप को बाद में वी वैंचर्स द्वारा बेचा जाएगा, जिससे कमाई होगी।
वाहन कटवाने पर टैक्स और वाहन में छूट
सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी जारी की है, इसके अनुसार, पुराने वाहन कटवाने पर नया वाहन खरीदने पर छूट का प्रावधान है, इसके साथ ही टैक्स में भी छूट मिलेगी। जिले में एक लाख से अधिक पुराने वाहन हैं इन्हें काटा जाना है।

वेलिंग मशीन से खत्म होंगे वाहन, इस तरह काटे जाएंगे वाहन
पुरानी कार सहित वाहन को नौ स्टेप में काटा जाएगा।
स्टेप 1 रेडियो एक्टिव स्कैनर से चेक किया जाएगा कि कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं है
स्टेप 2 टायर और सीएनजी लगी है तो उसे कार से हटा दिया जाएगा
स्टेप 3 वाहन में लगी हर प्रकार की बैटरी को हटाया जाएगा
स्टेप 4 इसमें हर प्रकार के आयल से जुड़ी सामग्री को हटाया जाएगा
स्टेप 5 सीट, डेश बोर्ड सहित अन्य हिस्सों को हटाया जाएगा
स्टेप 6 सभी प्रकार की वायरिंग को हटाया जाएगा
स्टेप 7 इंजन को अलग किया जाएगा
स्टेप 8 शीशे, चैसेसे नंबर को हटाया जाएगा।
स्टेप नौ वाहन के बचे हुए हिस्से को ​वेलिंग मशीन में डाल दिया जाएगा, मशीन में स्क्रैप होने के बाद कार का स्क्रैप पैक होकर बाहर आ जाएगा।
ये है प्रक्रिया
15 साल पुराने वालों को चलन से बाहर ​कर दिया गया है। इन वाहनों को स्क्रैप में बदला जागा, इसके लिए आगरा में सेंटर खुला है। पुराने वाहन को स्क्रैप कराने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। आनलाइन वाहन के पेपर की जांच की जाएगी, इसके बाद स्क्रैपिंग की जाएगी।
एक साल में 66 हजार वाहनों को किया जाएगा स्क्रैप
आगरा में खुले सेंटर में एक साल में 66 हजार वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा। स्क्रैपिंग सेंटर के शुभारंभ पर उप परिवहन आयुक्त मयंक ज्योति, डीसीपी ट्रैफिक अरुण चंद्र,मैनेजिंग डायरेक्टर तन्वी जैन आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: 18 kidney patients received free medical consultation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने लगाया गुर्दा रोगियों के लिए...

आगरा

Agra News: A mehendi camp was organized in Agra for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में करवाचौथ को लेकर लगा मेहंदी शिविर. 150 प्रशिक्षित बालिकाओं ने...

आगरा

Agra News: Two more festival special trains will run via Agra Cantt during Diwali…#agranews

आगरालीक्स…दिवाली पर आगरा कैंट होकर दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

error: Content is protected !!