आगरालीक्स…मोबाइल चार्जर निकालते समय सिपाही को लगा करंट. आगरा रेफर करते समय रास्ते में हो गई मौत..
एटा के थाना अवागढ़ में तैनात एक सिपाही की मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट लगने से मौत हो गई. करंट लगने के बाद बैरक में मौजूद अन्य सिपाही उसे अस्पताल लेकर भागे जहां से उसे आगरा रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही सिपाही की मौत हो गई.
अवागढ़ थाना कोतवाली में लगभग एक साल से सिपाही दलवीर सिंह पुत्र रामजीवन निवासी नगला लालमन थाना उसराहार जिला इटावा तैनात था. बताया जाता है कि आज सुबह सिपाही अपनी बैरक में सुबह 10 बजे मोबाइल चार्जर निकाल रहा था कि तभी उसे जोरदार करंट लग गया. करंट लगने वह वहां गिर गया इस पर वहां मौजूद अन्य सिपाहियों ने पहले बिजली काटी और फिर उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़े.

यहां गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया, लेकिन टूंडला निकलते ही उसकी स्थिति ंगंभीर होने लगी जिस पर उसे एत्मादपुर स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि जिस दीवार पर बिजली का बोर्ड लगा था वो दीवार बरसात के कारण सील गई थी. दलवीर सिंह वर्ष 2005 में पुलिस में भर्ती हुए थे.