आगरालीक्स…केपी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में दर्द से कराहते हुए मरीज पहुंचे. मुस्कुराते हुए आए बाहर.. देखें वीडियो
बुधवार को केपी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस रघुनाथ मेडिकल कॉम्पलैक्स में घुटना व कूल्हा रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए शिविर आयोजित किया गया. मैक्स हॉस्प्टिल दिल्ली के डॉ. अक्षय सक्सैना ने मरीजों को परामर्श दिया. घुटने और कूल्हे के दर्द की समस्या से पीड़ित 15 मरीजों को परामर्श दिया जिसमें से 6 मरीजों को घुटना प्रतयारोपण और दो मरीजों को कूल्हा प्रतयारोपण के लिए चिन्हित किया गया. इन मरीजों की सर्जरी की जाएगी.
हर बुधवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श
केपी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस रघुनाथ मेडिकल कॉम्पलैक्स में 5 जुलाई को अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन हेगड़े सुबह 10 से शाम 5 बजे तक परामर्श देंगे. यहां महीने के हर बुधवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श दिया जाएगा.