आगरालीक्स…भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला. हमलावरों ने मारी गोली.
यूपी के देवबंद में आज भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है. अज्ञात हमलावरों ने उनके गोली मारी है. गोली उनकी कमर में रगड़ती हुई निकली है, जिससे वे घायल हुए हैं. घायल अवस्था में उनहें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि भीम आर्मी चीफ किसी काम से अपनी कार से जा हरे थे. गांधी कॉलोनी में से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए. हमलावर एक कार में सवार थे और हमला करने के बाद मौके से भाग किनले. उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है.
इधर भीम आर्मी चीफ पर फायरिंग की घटना से सपा सहित विपक्षी दलों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है.