Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Obs & Gynae Centre obesity awareness workshop in Agra
टॉप न्यूज़

Obs & Gynae Centre obesity awareness workshop in Agra

116

आगरालीक्स …मोटापा महामारी बनता जा रहा है। भारत में 30 फीसद से अधिक लोग मोटापे के शिकार हैं। इससे मधुमेह, ह्रदय, आर्थराइटिस, बीपी रोग सहित कैंसर और एल्जाइमर का खतरा बढा है। यह कहना था पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा (आगरा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष) का। शनिवार को ऑब्स एंड गायनी सेंटर, शांति मधुवन प्लाजा, दिल्ली गेट पर ओबेसिटी अवेयरनेस प्रोग्राम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि जिन परिवारों में डायबिटीज की हिस्ट्री है, उन्हें मीठे से दूर रहना चाहिए।
डॉ. डीके हाजरा ने बताया कि नई स्टडी में देखने को मिला है कि मोटापे के शिकार लोगों के पेन्क्रियाज में एमल्यॉड बीटा एकत्रित हो जाता है, इससे मधुमेह होने की आशंका बढ जाती है। इसी तरह एमल्यॉड बीटा दिमाग में एकत्रित होने लगे तो उम्र से जुडी बीमारी एल्जाइमर होने की आशंका रहती है। उन्होंने आगाह किया कि बच्चों की परवरिश में परिजनों को खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, बच्चों को मीठा न खाने दें, यह घातक होने लगा है। इसी तरह फास्ट फूड और खेलकूद कम होने से बच्चे मोटापे के शिकार हो रहे हैं। एशिया के सबसे बड़े सेंटर एशियन बेरिएट्रिक के निदेशक डॉ. संजय पटौलिया ने बेरिएट्रिक सर्जरी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बेरिएट्रिक सर्जरी में अमाशय का आकार कम कर दिया जाता है, इससे पेट की क्षमता कम होती है और धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। चेयरमैन डॉ. महेन्द्र नरवारिया ने बताया कि बेरिएट्रिक सर्जरी को लेकर भी तमाम तरह के भ्रम हैं, यह सर्जरी कब और किसे करानी चाहिए। जिन मरीजों का बॉडी मास इंडेक्स 32. 5 से अधिक है और मधुमेह भी है तो उनके लिए बेरिएट्रिक सर्जरी सबसे बेहतर विकल्प है। डॉ. राहुल जैसवाल ने वजन कम करने के तरीकों पर चर्चा की। बताया कि अपेक्षाकृत महिलाओं में मोटापे की समस्या अधिक देखने को मिलती है। ऑब्स एंड गायनी सेंटर की निदेशक डॉ. शिवानी चतुर्वेदी ने तिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मोटापा बीमारी देने के साथ ही पर्सनेलटी के लिए भी अच्छा नहीं है। एशियन बेरिएट्रिक द्वारा महीने के पहले व तीसरे शनिवार को ओबेसिटी पर परामर्श दिया जाएगा व महिलाओं में जागरूकता के लिए महिला दिवस पर एक निशुल्क कैम्प बी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ सुवीर गुप्ता, डॉ अनुज कुमार, डॉ रचना अग्रवाल, प्रद्यमन चतुर्वेदी, डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ अंजलि गुप्ता और धन्यवाद अंजलि चतुर्वेदी ने दिया।
मिठाई है शत्रु, इससे बचें
पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा ने कहा कि जिन परिवारों में मधुमेह की हिस्ट्री है उनके लिए मिठाई शत्रु है। इससे बचें, कोई घर पर मिठाई लेकर आता है तो इस शत्रु को किसी दूसरे को दे दें।
मोटापे से ऐसे बचें
फास्ट फूड और चिकनाई युक्त भोजन का सेवन कम से कम करें
घी की जगह सरसों का तेल इस्तेमाल करें
24 घंटे में 45 मिनट तेज चलें
रात का खाना खाने के दो घंटे बाद ही सोएं

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The District Magistrate inspected the District Hospital and issued order to improve arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम एक्शन में. जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

error: Content is protected !!