आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा से कोलकाता, वाराणसी सहित पांच और शहरों के लिए शुरू होंगी फ्लाइट. अब आगरा से इन 9 शहरों के लिए कर सकेंगे हवाई सफर
आगरा के लिए अच्छी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने आगरा एयरपोर्ट से फ्लाइट बढ़ाने को हरी झंडी दे दी है. एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में इसकी जानकारी दी गई. आगरा से इस समय चार शहरों लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और भोपाल के लिए फ्लाइट संचालित हैं लेकिन अब आगरा कोलकाता, आगरा जम्मू , कनेक्टिविटी के लिए आगरा -दिल्ली और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में आगरा देहरादून और आगरा वाराणसी रूट पर फ्लाइट बढ़ाने के सुझाव ऑपरेटर इंडिगो को दिए गए.

अगस्त में पहले फेस का टेंडर होगा शुरू
एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में बताया गया कि पहले फेस के डीपीआर के लिए अनुमोदन मिल गया है. पहला फेस 59 एकड़ का होगा. इसका टेंडर अगस्त तक शुरू हो जाएगा. इसके अलवा बताया गया कि ट्रांसमिशन हाई टेंशन हटने की प्रक्रिया को अभी शुरू नहीं किया गया है.
91 एकड़ के भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू
बैठक में ये भी जानकारी दी गई कि अर्जुन नगर गेट पर लाउंज बनायी जा रही है जहाँ सामान स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी। एयरपोर्ट के दूसरे फेस के लिये 91 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू हो गई है। डीएम एवं तहसीलदार ने बताया की एक माह के अंदर अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी हो सकती है।