आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टर्स डे पर नाटक के जरिए बताया कि किस तरह समय की कमी के कारण चिकित्सकों के पास होती हैं समस्याएं लेकिन फिर भी वो रहते हैं समर्पित…एनएमओ एसएनएमसी ने मनाया डॉक्टर्स डे
एनएमओ एसएनएमसी द्वारा चिकित्सक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ एनएमओ मन्त्र से हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं एनएमओ एसएनएमसी. अध्यक्षडॉ हरिसिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम की मधुरबेला का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएन मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य एवं एनएमओ ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ प्रशांत गुप्ता रहे, जिन्होनें अपने प्रेरणादायक शब्दों से छात्र-छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठ एवं समाज कल्याण हेतु परस्पर रहने की सीख दी एवं छात्र छात्राओं की हर प्रकार की समस्या निवारण हेतु सदैव उपलब्ध रहने का सकारात्मक संदेश दिया। यह कार्यक्रम उप-प्राध्यापक डॉ. टीपी सिंह के आशीष में हुआ।

इस कार्यक्रम की कलाकृतियों का संरक्षण एवं निर्देशन 2020 बैच के छात्र-छात्राओं ने किया। 2021 व 2022 के छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रकार के नृत्य, समूह नृत्य, समूह गान, इत्यादि का तांता कुछ ऐसा लगा कि भवन रंगमयी हो गया। एक छात्र ने समयानुसार बदलते चिकित्सकों की परिकल्पना को व्याख्यायित किया। समयाभाव के कारण चिकित्सकों की समस्याओं एवं प्रोत्साहन को समर्पित नाट्य ने सबका मन मोह लिया। एनएमओ पंजाब प्रांत द्वारा आयोजित भाई कन्हैया स्वास्थ्य सेवा यात्रा में योगदान देने वाले आगरा के चिकित्सकों (डॉ अनुपम गुप्ता, डॉ अभिलाषा प्रकाश, डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ प्रभात अग्रवाल, डॉ अंकुर गोयल, डॉ करन रावत, डॉ वी.एन. कौशल, महेष गुप्ता, डॉ भूपेंद्र, एवं डॉ कुशल सिंह) का अभिनंदन प्रांत सचिव डॉ अंकुर गोयल के निर्देशन में किया गया। डॉ अंकुर गोयल ने छात्रों को एनएमओ में सदस्यता हेतु प्रेरित किया एवं यह भी मार्गदर्शन किया कि कैसे वे स्वयं समाजकल्याण का स्त्रोत बन सकते हैं। भाई कन्हैया स्वास्थ्य सेवा यात्रा में एनएमओ ब्रज प्रांत का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ सत्येंद्र सारास्वत ने इस यात्रा का अनुभव काव्यात्मक रुप में किया जिससे प्रांगण तालियों से गूंज उठा। तदुपरांत, बैंड प्रदर्शन ने प्रांगण का वातावरण रस में सराबोर कर दिया।

डॉ प्रशान्त लावनिया को सबसे कम उम्र के उत्तर प्रदेश से एम्स मदुरई के अध्यक्ष चयनित होने पर सम्मानित किया गया उन्होंने छात्रों को यह सीख दी कि यदि सब अपना कार्य समयानुसार एवं निष्ठा से करें, तो भी राष्ट्रविकास संभव है। एनएमओ के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ पवन गुप्ता ने छात्रों को स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य रूप से एनएमओ उपाध्यक्ष डॉ जीवी सिंह, डॉ रेनु अग्रवाल, डॉ अर्पिता सक्सैना, डॉ पूजा अग्रवाल, डॉ सीमा गुप्ता, डॉ आरती अग्रवाल, डॉ प्रज्ञा शाक्य, डॉ ब्रजेश शर्मा, डॉ कामना, डॉ अनुभव, डॉ विक्रम, डॉ रोहित धवन इत्यादि संकाय सदस्यों के साथ लगभग 150 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन हुआ।